निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से सवा आठ लाख रुपये ठगे
नोएडा, अगस्त 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 8.23 लाख रुपये ठगे लिए। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर उनको फंसाया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 निवासी 65 वर्षीय असीम चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने 11 से 19 जुलाई 2025 के बीच उनसे व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क किया। उन्होंने शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर असीम ने अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 8.23 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में भेज दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने निवेश की रकम और लाभ वापस निकालने का प्रयास किया तो उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.