निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से 52 लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से करीब 52 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ितों को निवेश पर अच्छे लाभ का भरोसा दिलाया था। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का पहला मामला 27 वर्षीय कारोबारी अनिश शर्मा का है। वह बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल 2026 को व्हाट्सऐप के माध्यम से उनकी बातचीत निधि नाम की महिला से शुरू हुई। महिला ने शेयर बाजार से संबंधित जानकारी देने और निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने का दावा किया। शुरुआत में अनिश ने उसके बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.