नोएडा, दिसम्बर 29 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। शेयर मार्केट और विभिन्न कंपनियों में निवेश कर लाखों रुपये मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ साढ़े बारह लाख रुपये की ठगी कर डाली। सात से अधिक बार में पीड़ित से निवेश कराया गया। ठगी की जानकारी होने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उन खातों की जांच कर रही है। थाने में दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इकोविलेज सोसाइटी निवासी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी साल नौ नवंबर को एक अनजान व्यक्ति ने उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। इसके बाद उसने पवन को एक अन्य ग्रुप में जोड़ दिया। उसने शिकायतकर्ता को मैग्नानंदा शर्मा स्टॉक मार्केट वॉट्सऐप ग्रुप पर निवेश संबंधी प्रशिक्षण देना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.