मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर मुशहरी थाना के नरौली सेन गांव निवासी रामबाबू सिंह की पत्नी अनुराधा से साइबर शातिरों ने आठ लाख रुपये ठग लिये। इस मामले की एफआईआर सोमवार को मुजफ्फरपुर साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।अनुराधा ने पुलिस को बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए शातिरों ने उससे संपर्क साधा। भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश का टास्क सौंपा गया। 10 बार में आठ लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए। अनुराधा ने अज्ञात साइबर शातिरों पर ठगी का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- फेसबुक निवेश और पेंशन कार्ड वेरिफिकेशन का झांसा देकर दो लोगों से 30 लाख की साइबर ठगी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर राजन कुमार पांडेय को माम...