निवेश पर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 27 लाख ऐंठे
नोएडा, जून 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने निवेश करने पर दोगुने मुनाफे का झांसा देकर बिसरख निवासी युवक से 27 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की। न्यायालय के आदेश पर मामले में केस दर्ज किया गया। बिसरख निवासी सत्यम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर उसे कुछ राशि निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का आश्वासन दिया गया। अधिक लाभ के लालच में उन्होंने अलग-अलग तिथियों में आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में राशि जमा कर दी। जिन खातों में रकम भेजी गई, उनमें स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक के खाते शामिल हैं। जब निवेश की गई रकम वापस नहीं मिली और आरोपियों से संपर्क टूट गया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.