रांची, जुलाई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर लाखों करोड़ रुपये के निवेश का ढिंढोरा पीटा और राज्य की जनता को सपने दिखाकर ठगा, वही आज निवेश पर ज्ञान बांट रही है। भाजपा को पहले अपने शासनकाल के उन लाखों करोड़ रुपये के निवेश का हिसाब देना चाहिए, जो कभी धरातल पर नहीं उतर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति अब पूरी तरह झूठ, भ्रम और नकारात्मकता पर आधारित हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर जो सकारात्मक माहौल बना है, उससे भाजपा बुरी तरह घबरा गई है। यही कारण है कि वह हर निवेश, हर उद्योग और हर विकास कार्य में भी राजनीति तलाश रही है। उन्होंने ...