गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। देश की नामी हस्तियों के विज्ञापन वाला वीडियो दिखाकर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 22 हजार रुपये निवेश करने पर 22 लाख रुपये हर महीने मिलने होने का आश्वासन दिया था। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, मानेसर में मामला दर्ज हुआ है। सेक्टर-78 स्थित मॉनसून ब्रिज सोसाइटी के निवासी ओमप्रकाश खोरीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर में वह अपना फेसबुक चला रहे थे। इस दौरन उनके फेसबुक पेज पर एक वीडियो आया। इसमें एक उद्योगपति और एक मंत्री दिख रहे थे। इसमें बताया गया कि 22 हजार रुपये निवेश करने पर हर महीने 22 लाख रुपये मिलेंगे। क्लिक करने के बाद उसके पास एक मोबाइल से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाला ने अपना नाम रमन गुप्ता बताया। उसने अपनी बैंक की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.