निवेश घोटाले मामले में जमालपुर के जॉलीवुड इंडस्ट्रीज के निदेशक के घर ईडी का छापा
मुंगेर, अगस्त 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।करीब एक अरब रुपये के कथित निवेश घोटाले की जांच में आर्थिक ईडी पटना ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमालपुर, ईस्ट कॉलोनी और धरहरा थाना क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- वीडियो देखो, पैसा डबल! करोड़ों की ठगी मामले में जॉलीवुड कंपनी के निदेशक के घर ईडी की रेडजांच की शुरुआत ईओयू की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से जॉलीवुड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों के आवासों और अन्य ठिकानों पर पहुंची तथा करीब छह घंटे तक दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। जांच की शुरुआत जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलका स्थित कंपनी के सीएमडी जितेंद्र कुमार राजीव के आवास से हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.