निवेश के नाम पर 5.86 लाख की ठगी का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, मई 29 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने खुद को बड़ा बिल्डर बताने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार पर निवेश के नाम पर 5.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। डीआईजी के आदेश पर देहात कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सूमली निवासी सोबी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि मोहल्ला अहमद नगर, कोतवाली मंडी निवासी इमरान अहमद लोगों को सरकारी योजनाओं और निवेश योजनाओं के नाम पर झांसा देता था। आरोपी खुद को बड़ा बिल्डर बताकर एसआईपी और म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए रकम को एक वर्ष में दोगुना करने का लालच देता था। यह भी पढ़ें- क्रिप्टोकरेंसी में मुनाफे का झांसा देकर 1.61 करोड़ ठगे आरोप है कि इसी झांसे में आकर पीड़िता ने निवेश किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.