निवेश के नाम पर 48.20 लाख की ठगी
प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। अतरसुइया थानाक्षेत्र में निवेश के नाम पर 48 लाख 20 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मृत्युंजय सिंह और उसकी पत्नी रिचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अतरसुइया निवासी विवेक भारद्वाज की तहरीर के मुताबिक उससे और उसके साथियों से अतरसुइया के ही रहने वाले मृत्युंजय सिंह उर्फ राहुल सिंह ने व्यापार में निवेश के नाम पर कुल 48 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि एक माह में लाभ सहित पैसा लौटाने का वादा किया गया, लेकिन लंबे समय बाद भी रकम वापस नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। बाद में लिखित समझौता कर चेक दिए जो बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.