नोएडा, मई 8 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शहर में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति से 33 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर फर्जी ऐप के जरिए निवेश करवाया गया और बाद में रकम निकालने के नाम पर और पैसे मांगने पर मामला उजागर हुआ। ।पीड़ित विजय गुप्ता, निवासी सेक्टर-82 फरीदाबाद, ने साइबर थाना सेक्टर-17 में दी शिकायत में बताया कि उसे व्हाट्सऐप के जरिए ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट ग्रुप जॉइन करने का लिंक मिला। ग्रुप में शामिल होने के बाद उसे ब्रेकआउट एलपी नामक ऐप डाउनलोड कराकर खाता खुलवाया गया। यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसी झांसे में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कई खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित के अनुसार उस...