लखनऊ, जून 7 -- जालसाजों ने युवक से निवेश के नाम पर 22.29 लाख रुपये ठग लिये। लखनऊ से दिल्ली जाते समय एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने निवेश की योजनाएं बताकर टेलीग्राम के वर्क ग्रुप-8 से जोड़ा। इसके बाद ठगी की। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैनिक स्कूल सरोजनीनगर के सामने रहने वाले आकाश नसरपुरी के मुताबिक जनवरी 2025 में वह लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते समय आयुष नाम के युवक से दोस्ती हुई। आयुष ने उसे एक निवेश योजना के बारे में जानकारी दी। उसने टेलीग्राम के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। बाद में अक्टूबर 2025 में उसे "वर्क ग्रुप-8" नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उसे रेस्टोरेंट के ऑन लाइन रिव्यू करने के छोटे-छोटे टास्क दिये गये। पूरा करने पर रुपये खाते में भेजे। आरोपी ने शुरू में एक हजा...