अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक और व्यक्ति से 2.88 लाख रुपये की ठगी हो गई। मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खैर क्षेत्र के खेड़ा दयाल निवासी सुनील कुमार के अनुसार चार दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा था। वहां निवेश के नाम पर अलग अलग यूपीआई आईडी में रुपये डलवाए गए और मुनाफा देने को बोला गया। उन्होंने अपने खाते से सात हजार रुपये, 63 हजार 750 रुपये, दो लाख 48 हजार 282 रुपये डाल दिए। इसी तरह अपनी माता उर्मिला देवी के खाते से एक लाख 21 हजार 199 रुपये व बहन मीना देवी के खाते से 72 हजार रुपये डाले। एक-दो दिन बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। तब जाकर ठगी का एहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.