निवेश के नाम पर साढ़े छब्बीस लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोटर कंपनी में निवेश कराकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 26.55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली लाजपत नगर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि नोएडा निवासी अमित जसुजा से उनकी पुरानी मुलाकात है। उसने बताया था कि कई लोगों ने मिलकर एक कंपनी खोली है, जिसका कार्यालय मोदीनगर थाने के पास है। उसने बताया कि अगर तुम चाहों तो कंपनी में निवेश कर सकते है। कई दौर की बैठक के बाद उन्होंने उक्त कंपनी में 26.55 रुपये ऑनलाइन निवेश कर दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं आए, पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि इस नाम की कोई भी कंपनी मौजूद नहीं है।एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित जसुजा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.