गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सोहना के एक व्यापारी से 11 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने साइबर थाना दक्षिण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अंकुश डुडेजा ने बताया कि वह श्याम डेयरी के नाम से अपनी फर्म चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को उनके व्हाट्सऐप पर रिया कपूर नाम की एक महिला का मैसेज आया। उसने खुद को एक निवेशक कंपनी का कर्मचारी बताया और भारी मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में अंकुश ने 50 हजार रुपये का निवेश किया, जिसके बदले उन्हें तुरंत एक लाख रुपये वापस कर दिए गए। इस मुनाफे से उत्साहित होकर जब उन्होंने बड़ी रकम निवेश की, तो ठगों ने अपना असली रंग दिखा दिया। पीड़ित ने गायत्री एंटरप्राइजेज के नाम वाले बैंक खाते में कुल 11 लाख 60 हजार रुपये जमा कराए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.