दुमका, सितम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। खुद की कंपनी बनाकर बकरी पालन योजना में पैसा लेकर चंद समय में अच्छी मुनाफा का लालच दिखाकर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डा. अंजुला मुर्मू समेत दो दर्जन लोगों से करीब 1.37 करोड़ रुपए की ठगी ली गई है। पीड़ित सहायक प्रोफेसर के बयान पर विवि ओपी थाना की पुलिस ने 7 लोगों पर ठगी और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है।

मामले की जानकारी दर्ज प्राथमिकी में प्रोफेसर ने कहा कि दिसंबर 25 में बिहार के नवादा निवासी विनोद कुमार सिंह, रंजीत शर्मा, मनीष कुमार सिंह व विवेक कुमार ने रियल वर्ल्ड एसेस्टस नाम की कंपनी में बकरी पालन परियोजना के तहत निवेश का प्रस्ताव दिया। आफर दिया कि पहले पैकेज में पांच फीसदी और दूसरे 75 फीसदी मुनाफा देने का वादा किया गया। पहले में 13 और दूसरे पैकेज में आठ माह में मूलधन ...