फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 47.75 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने इस मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के कोंडली गांव निवासी जितिन चौधरी के रूप में हुई है। वह ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते का धारक बताया गया है।सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से "यस सिक्योरिटी" नाम के एक निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़ा था। प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों ने उसे शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया।इसके बाद उसे इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक और दो आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.