प्रयागराज, जनवरी 4 -- करेलाबाग की एक युवती से गूगल रिव्यू के नाम पर 1.12 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुनाफा कमाने का लालच देकर चपत लगाई गई। करेली पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। करैलाबाग की खुशी चौबे ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर आठ दिसंबर रात अनजान नंबर से मैसेज आया। युवती ने खुद का नाम इशा बताया। उसने कंपनी में निवेश का झांसा देकर गूगल रिव्यू करने कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में संदीप नामक व्यक्ति से बात कराई। संदीप ने अपनी बातों में फंसाकर 1,12,388 रुपये निवेश करवा दिया। झांसा दिया कि रुपये निवेश करने के कुछ दिनों बाद ही मोटा मुनाफा होगा। लेकिन रुपये देने के बाद शातिर ने बातचीत करना बंद कर दिया। पुलिस बैंक खाता नंबर के आधार पर आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.