प्रयागराज, अगस्त 21 -- चर्च लेन निवासी एक महिला से निवेश के नाम पर बीस लाख से अधिक की ठगी कर ली गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेटी की शादी के लिए रखे रुपयों को हर माह 1.25 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर अपनी कंपनी में निवेश कराया। कर्नलगंज में चर्च लेन की रहने वाली माया गुप्ता की तहरीर के अनुसार, 31 दिसंबर 2022 को दो लाख रुपये और बाद में 18.24 लाख रुपये वेल्थ क्रिएशन ग्रुप ऑफ कंपनी के नाम चेक से जमा कराए। कुछ समय तक ब्याज देने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि कंपनी के निदेशक नीरज गुप्ता और हिमांशु गुप्ता ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में संपर्क करना भी कम कर दिया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित कंपनी क...