लखनऊ, दिसम्बर 27 -- साइबर ठगों ने एक महिला से निवेश के नाम पर 29 लाख रुपये की ठग लिए। बिजनौर निवासी गरिमा त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में बैंक खाते के जरिए उससे रकम जमा करवाई गई। निवेश की गई राशि वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में व्हाट्सएप पर धमकी देना भी शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा भेजे गए संदेशों में गाली-गलौज, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी शामिल हैं। मामले में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों में आरोपी की फेसबुक आईडी, बैंक खाते का विवरण, ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर साइबर क्राइम थाना लखनऊ ने मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.