मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर बैंक कर्मचारी ने निवेश में मुनाफे का लालच देकर 6.68 लाख हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासी विकास कांबोज का कोर्ट रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में बैंक खाता है। आरोप है कि बैंक के कर्मचारी भरतीया कालोनी निवासी नितिन मेहरा से उसकी जान-पहचान हो गई। नितिन ने पीड़ित को म्यूचुल फंड में निवेश करने का झांसा दिया। उसके बाद पीड़ित ने बैंक कर्मचारी के कहने पर वर्ष 2023 से 2025 तक वि्न्निन दिनों में आनलाइन माध्यम से 6.89 लाख रुपये निवेश करने के लिए दिए थे। कुछ पैसे पीड़ित ने खाते से निकाल लिए थे। उसके बाद आरोपी पर 6.68 लाख रुपये बकाया हैं। पीड़ित ने बैंक में पहुंचकर जानकारी कि तो पता चला कि उसके नाम पर...