नोएडा, अक्टूबर 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से करीब 12.56 लाख रुपये ठग लिए। एक मामले में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और फेलो ट्रैवलर्स व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये 7 लाख लाख रुपये निवेश कराए गए। दूसरे मामले में 67 वर्षीय महिला से करीब 5.51 लाख रुपये ऐंठे गए। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेक्टर-121 स्थित होम्स सोसाइटी निवासी अंकित अग्रवाल का है। शिकायत के मुताबिक वह फेलो ट्रैवलर्स नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप में फिसप्रो नाम के ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया। ग्रुप में शामिल लोगों ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में विशेष और ऑफ मार्केट ट्रेडिंग से अधिक मुनाफे का झांसा दिया। अंकित के मुताबिक उन्होंने आरोपियों के कहने...