नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, व.स.। ऑनलाइन निवेश और टास्क-बेस्ड स्कीम के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से पांच छात्रों को गिरफ्तार किया, जो साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। जांच में इस नेटवर्क के जरिए 3.40 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है। व्हाट्सऐप ग्रुप से शुरू हुई ठगी
विवरण डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, न्यू अशोक नगर निवासी शशि रंजन भारती ने शिकायत दी कि 6 मार्च को उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां मौजूद लोगों ने खुद को डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ बताकर प्रोडक्ट आधारित टास्क और निवेश योजना में भारी मुनाफे का लालच दिया। शुरुआती टास्क पर भुगतान कर भरोसा जीता गया, जिसके बाद पीड़िता ने अलग-अलग लेनदेन में 1,01,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.