कानपुर, अप्रैल 26 -- चकेरी, संवाददाता। रेलबाजार पुलिस ने शेयर, जमीन आदि में निवेश कर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपित दंपति पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था। दोनों चार साल से फरार थे। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में एक पीड़ित महाराजपुर निवासी विपिन कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था कि नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी संजय तिवारी और उनकी पत्नी शिवांगी तिवारी ने व्यापार में निवेश करने के नाम पर ढाई लाख रुपये उनसे ले लिए थे। काफी समय बीतने पर जब उन्हें मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपितों से रकम मांगी। आरोपित दंपति समेत उनकी तीसरी साथी ईशा चावला ने फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने रेलबाजर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.