गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश करवाकर ऊंचे मुनाफे का लालच देकर 93 लाख 34 हजार 325 रुपये की ठगी कर डाली। शातिर ठगों ने एक फर्जी वेबसाइट और निवेश कंपनी के जाल में फंसाकर करीब दो महीने के भीतर ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-31 निवासी ईश्वर दयाल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने संपर्क किया और उन्हें एक तथाकथित निवेश वेबसाइट के बारे में बताया। खुद को कंपनी का बड़ा अधिकारी और एक्सपर्ट बताते हुए आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लिया कि यदि वे उनकी कंपनी के माध्यम से पैसा निवेश करते हैं, तो उन्हें बहुत कम समय में दोगुना या तिगुना मुनाफा मिलेगा।

ठगी का तरीका शुरुआत में मुनाफे का फर्जी आंकड़ा ...