कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने निवेश के नाम पर कपड़ा व्यापारी की पत्नी से 5.56 लाख रुपये की ठगी की। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल और 1930 हेल्पलाइन नंबर पर की। जिसके बाद कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की। गम्मू खां हाता निवासी मासूक अहमद कपड़ा व्यापारी है। उनकी पत्नी जीनत परवीन के अनुसार उनका मोबाइल नंबर एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए मैसेज आते थे। जिनके झांसे में आकर उन्होंने पांच सिंतबर को 5 लाख 56 हजार 260 रुपये निवेश कर दिए। उनके द्वारा बंधन बैंक की बोरीवली शाखा मुंबई के खाताधारक इसमाइल हिदायत उल्ला खां खाते में ट्रांसफर की गई थी। जिसके बाद आरोपित ने उनसे संपर्क तोड़ दिया गया। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.