रांची, जनवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगामी स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड की यात्राओं पर शुभकामनाएं देते हुए इसे पर्यटन यात्रा करार दिया। प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिनिधिमंडल के साथ अप्रैल 2025 में स्वीडन और स्पेन की भी यात्रा कर आए थे। स्पेन पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे अग्रणी देश में माना जाता है। वह समय ला लीगा फुटबाल लीग और बुल फाइटिंग का भी सीजन था। इसे इत्तेफाक कहें या शौक कि जितनी देशों की यात्राएं की हैं, सब पर्यटन के दर्शनीय स्थलों के लिए जाने जाते हैं। प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने पहले दौरे के बाद बड़ी-बड़ी घोषणा की थी कि हजारों करोड़ का निवेश आएगा। समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.