निवेश का लालच देकर युवक से 4.25 लाख रुपये की ठगी
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- डुमरा। 30 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक युवक से 4.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना सीतामढ़ी में एफआईआर कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित सहियारा थाना क्षेत्र के जलसी गांव निवासी जीत कुमार हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने निवेश पर 30 प्रतिशत लाभ देने का लालच दिया और कहा कि एक लाख रुपये निवेश करने पर अगले दिन 1.30 लाख रुपये वापस मिलेंगे। झांसे में आकर पीड़ित ने पहले पेटीएम के माध्यम से एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद साइबर ठग लगातार अधिक निवेश करने का दबाव बनाते रहे और मोटी रकम एक साथ वापस मिलने का भरोसा देते रहे। इसी दौरान पीड़ित ने अपने विभिन्न बैंक खातों और अपने एक मित्र के माध्यम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.