फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, सरसमल। वैवाहिक ऐप पर हुई पहचान को आधार बनाकर 45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उसके माध्यम से ठगी की रकम में से 1.85 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-दो निवासी एक व्यक्ति ने एक वैवाहिक ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी एक युवती से पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच फोन तथा व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।महिला ने खुद को एक गेमिंग कंपनी और एक आईटी कंपनी में कार्यरत बताया। कुछ समय बाद उसने ऑनलाइन माध्यम से पैसे कमाने का प्रस्ताव रखा और निवेश करने के लिए एक लिंक भेजा। महिला की बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि भेजनी शुरू कर दी।जब उसने निवेश ...