फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। सोशल मीडिया के जरिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 36 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता नेहा निवासी सीही गेट ने बताया कि नवजोत बराड़ नामक व्यक्ति ने उसे संपर्क कर अधिक मुनाफे का लालच दिया और अपने कहे अनुसार अलग-अलग बार में कुल 36,252 रुपये डलवा लिए। कुछ समय बाद आरोपी नवजोत बराड़ ने और पैसे की मांग की, जिस पर पीड़िता को ठगी का शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि लोगों को ऐसे झांसे से बचने की सलाह दी जाती है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अशोक जैन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.