नोएडा, अक्टूबर 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर गृहिणी से एक करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फेसबुक के जरिये महिला से संपर्क किया था। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-41 निवासी पमिला वाकलीवल ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्हें शेयर बाजार में निवेश के फायदे बताए। उनकी बातों में आकर पमिला ने निवेश के लिए हामी भर दी। इसके बाद ठगों ने उनको कई मोबाइल नंबरों से फोन और संदेश किए। शुरुआत में उन्होंने आरोपियों बताए गए खातों में रकम जमा करनी शुरू की। आरोपियों ने हर बार निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। इसी झांसे में वह लगातार रकम भेजती रहीं। उन्होंने 25 अगस्त से 29 सितंबर 2026 के बीच करीब एक करो...