निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 54 लाख रुपये ऐंठे
फरीदाबाद, मई 10 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक बुजुर्ग से करीब 54 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से पहले बुजुर्ग का भरोसा जीता। इसके बाद अलग-अलग नामों और बैंक खातों के जरिए रकम ऐंठते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अहीरवाड़ा, बल्लभगढ़ निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग के मोबाइल पर जून 2024 में अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप संदेश आए, जिनमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने का लालच दिया गया। शुरुआत में उन्होंने इन संदेशों को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में फरवरी 2025 में दोबारा संपर्क कर आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार से जुड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताया और भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा तथा अच्छा लाभ मिलेगा। आरोपियों ने यह भी कहा कि यदि उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.