नोएडा, जुलाई 23 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा निवासी लोगों से निवेश के नाम पर 35.91 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा दिया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन नायक ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई 2025 को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का विश्वास दिलाया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। शेयर बाजार में शेयर खरीदने-बेचने के लिए जालसाजों ने एक रजिस्ट्रेशन कराया। जालसाजों ने धीरे-धीरे करके आठ अगस्त 2025 तक उन्होंने कुल 19 लाख 91 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों मे जमा किए। जालसाजों द्वारा बताया गया ...