नोएडा, जुलाई 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी एक कारोबारी से साइबर ठगों ने फर्जी आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 27.13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, लेनदेन और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया

पीड़ित का बयान पीड़ित गौरव कुमार उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया और उन्हें शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा एक ग्रुप जॉइन कराया। ग्रुप में फर्जी स्क्रीनशॉट, मुनाफे के दावे और सफल निवेशकों की कहानियां दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की गई। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक कथित शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर निवेश करने के...