गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक व्यक्ति से 18.25 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान ठगों ने पीड़ित ने नौ खातों में रकम ट्रांसफर कराई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राजनगर एक्सटेंशन की प्लेटिनम 321 सोसाइटी में रहने वाले उमेश कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि छह मार्च को टेलीग्राम के जरिये एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने उन्हें ग्लोबल प्राइम नामक ग्रुप में जोड़ा। फिर उसने अपने ग्लोबल प्राइम डॉट यूके नाम प्लेटफॉर्म के बारे में बताया। कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पर उन्हें अच्छा मुनाफा दिलाएगा। विश्वास करके उन्होंने रकम निवेश करनी शुरू की। छह मार्च से 14 अप्रैल तक उनसे न...