गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- मोदीनगर। नगर की ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी महिला से निवेश कराने के नाम से 27 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नगर की ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी महिला प्रतिमा ने बताया कि मेरे व्हाटसअप पर एक लिंक आया और कहा कि निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिया जाएगा। लिंक को डाउनलोड करते ही दो खातों से 27300 रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर हो गए। महिला ने थाने व साइबर सेल को शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच श्ुारु कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...