हापुड़, दिसम्बर 25 -- गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी एक शातिर धोखाधड़ी आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार दूर चल रहा है। आरोपी विनीत चौहान उर्फ मोनू पर लोगों को प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर निवेश कराने और बाद में लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। काफी समय तक फरार रहने और लगातार पुलिस को चकमा देने के चलते अब बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी पर सख्त रुख अपनाया है। एसपी के निर्देश पर फरार आरोपी विनीत चौहान पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि आरोपी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.