नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। सेक्टर-27 स्थित फॉच्यून आईटीसी होटल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वित्तीय स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। आयोजन में इंनवेस्टमआईफंड्स की संस्थापक रीतू जैन ने महिलाओं को अपने वित्तीय निर्णय स्वयं लेने और निवेश को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्मार्ट निवेश और बचत के गुर भी सिखाएग। इस दौरान मीनाक्षी अरोरा, दीप्ति जैन, श्रद्धा जैन और अनिता मिश्रा सहित कई महिलाओं भाग लिया। महावीर जयंती पर पालकी यात्रा निकालीनोएडा। सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के ब...