पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वाद संख्या 11(S)/2016 में एवीआई नामधारी सेविंग एंड क्रेडिट एस. कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के संबंधित जांच के सिलसिले में निवेशकों से दस्तावेज जमा कराने का अनुरोध किया है। करीब 10 साल पहले सामने आई गड़बड़ी में निवेशक अक्सर अपनी शिकायत सामने लाने रहते हैं। जांच अधिकारी अक्षय कांबोज के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उपरोक्त सहकारी समिति में आम नागरिकों या निवेशकों ने धनराशि जमा कराई गई थी, जो उन्हें वापस नहीं की गई है। इस आलोक में सबंधित व्यक्तियों या निवेशकों जिन्होंने उक्त सहकारी समिति में धनराशि जमा की है, अपनी शिकायत एवं जमा से संबंधित दस्तावेज जैसे रसीद, पासबुक, बांड, आवेदन पत्र अथवा अन्य कोई साक्ष्य लेकर केंद्रीय अन्...