बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने निवेशकों के करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में एक कंपनी के मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन, ट्रेडिंग समेत अन्य उत्पादों में निवेश के नाम पर इन लोगों ने अपनी जमा पूंजी का निवेश किया। अच्छे रिटर्न की आस में निवेश करने वालों को झटका तब लगा, जब उन्हें पता चला कि कंपनी ही बंद हो गई है। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली में तहरीर देकर दुबौलिया थानाक्षेत्र के सडवलिया निवासी राजवंत ने तहरीर देकर बताया कि कैनविज कंपनी में जमीन, ट्रेडिंग आदि के नाम पर पैसा निवेश किया। 2023 से निवेश करने के साथ ही शुरू में उन्हें कुछ रिटर्न भी मिला। कुल मिलाकर करीब छह लाख रुपया ऑनलाइन माध्यम से निवेश कर रखा है। आरोप है कि कैनविज कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.