बागपत, मार्च 3 -- बड़ौत। जमीन की बढ़ती कीमतें नए निवेश में बाधा बन रही हैं। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों के विस्तार और नए उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में जमीन करीब 1.5 करोड़ रुपये प्रति बीघा तक है। उद्यमियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिले में सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई जाए और सभी आवश्यक अनुमतियां एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से शीघ्र प्रदान की जाएं। यदि प्रतिस्पर्धी दरों पर भूमि और प्रोत्साहन मिलें, तो बड़े पैमाने पर निवेश संभव है और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जिले में 17835 करोड़ से अधिक के निवेश को एमओयू साइन हुए थे। इनमे से अभी तक आधे भी निवेश नहीं हो सके हैं। इसका कारण है, उद्योग स्थापित करने के लिए बड़े निवेशकों को जमीन नहीं मिल रही है। जिला प्रशासन के समक्ष निवेशक कई बार जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.