नई दिल्ली, जून 1 -- देश की प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो (Wipro) ने अपने कारोबार को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी विप्रो IT सर्विसेस (Wipro IT Services LLC) अमेरिका स्थित Aggne ग्लोबल इंक में अतिरिक्त 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस सौदे की कीमत 2.85 करोड़ डॉलर (लगभग 240 करोड़ रुपये) रखी गई है। इस अधिग्रहण के बाद Aggne Global में Wipro की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80% हो जाएगी, जिससे कंपनी को बीमा तकनीक (Insurance Technology) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद धड़ाम हुआ ये एनर्जी स्टॉक, 8% गिरावट के बावजूद भी 'Buy' की सलाह विप्रो (Wipro) ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह डील 5 ...