नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भले ही छुट्टियों की वजह से कम कारोबारी दिन रहे, लेकिन बाजार का मूड काफी पॉजिटिव रहा। इसी का असर देश की टॉप कंपनियों पर भी दिखा, जहां सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। कुल मिलाकर इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 1.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। इस तेजी में सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को हुआ। कंपनी का मार्केट कैप करीब 58,800 करोड़ रुपये बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India -LIC) ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इसका मूल्यांकन 27,000 करोड़ रुपये से ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.