नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- ola electric share: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में तेजी के बीच ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों ने हाल के दिनों में शानदार वापसी की है। 30 मार्च के बाद से स्टॉक में आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर से इस कंपनी की ओर खींच लिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च को ओला इलेक्ट्रिक का शेयर Rs.23.98 पर खुला था, जबकि 9 अप्रैल को यह Rs.30.30 पर ओपन हुआ और तेजी पकड़ते हुए Rs.35.30 तक पहुंच गया। आइए जरा विस्तार से इसकी रैली को समझते हैं। यह भी पढ़ें- आज शेयर मार्केट क्रैश होने के क्या हैं 5 कारण? एक दिन पहले आई थी तूफानी तेजी47% की जबरदस्त ग्रोथ अगर इस पूरे मूवमेंट को प्रतिशत में देखें, तो Rs.23.98 से Rs.35.30 तक का उछाल करीब 47% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है, यानी महज कुछ ही दिनों में निवेशकों को लगभग आधा रिटर्न मिल...