नोएडा, सितम्बर 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अधिक निवेश लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही। वह गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन कार्यालय में रोड शो यूपीटैक्स-2026 में शामिल होने पहुंचे थे। राकेश सचान ने उद्यमियों और निवेशकों से कहा कि वर्ष 2022-23 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रदेश सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए आठ समूह बनाए थे। इन समूहों में मंत्री और अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर निवेशकों से संपर्क किया। दुबई में भी लगातार चार दिन तक निवेशकों के बीच रहकर उत्तर प्रदेश की संभावनाओं को बताया गया।

निवेश ...