लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार 14 मई को आगरा के आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में आगरा व अलीगढ़ मंडल के पशुपालकों, निवेशकों, दुग्ध उत्पादकों व उद्यमियों के बीच संवाद होगा। यह कॉन्क्लेव यूपी में डेयरी क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने का अभियान है। इस समागम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंचेंगे। समागम का उद्देश्य दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देना है। 'स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य - खुशहाल उत्तर प्रदेश' थीम पर आधारित इस आयोजन में आगरा- अलीगढ़ मंडल के किसान, पशुपालक, निवेशक आदि एक मंच पर जुटेंगे। समागम में स्वदेशी गायों की उन्नत प्रजातियों, गोपालन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, किसानों-गोपालकों के सुरक्षित भविष्य और इस...