नई दिल्ली, मार्च 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उद्योग जगत से मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए निवेश बढ़ाने, नई प्रौद्योगिकी अपनाने और शोध को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर आयोजित दूसरे वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया अब भरोसेमंद और मजबूत विनिर्माण भागीदारों की तलाश में है। भारत के पास दुनिया भर की आपूर्ति शृंखला में अपनी भूमिका निर्णायक रूप से बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों को आत्मविश्वास के साथ निवेश करना चाहिए, नई प्रौद्योगिकी को अपनाना चाहिए और शोध में निवेश को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना चाहिए। शोध में खर्च कम करने के दिन अब खत्म हो चुके हैं। आगे बढ़ने के अवसर मिलें तो हमारा एक ही मंत्र होना चाहिए- गुणवत्ता, ...