हजारीबाग, मार्च 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। निविदा स्थल से हटकर संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य वन भूमि पर करने का मामला प्रकाश में आया है। यह विषय बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत की है। जहां ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के द्वारा तलवार गांव रोड से टिकरीटांड भाया अर्जुन साव-सुरेश महतो के घर तक एवं उतरैली तालाब तक पीसीसी पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य के लिए निविदा निकाली गई है। निविदा इंद्रदेव पुरुषोत्तम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। निविदा का समय सीमा नौ माह निश्चित है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग को पत्र लिखकर निविदा स्थल पर कार्य नहीं कर वन भूमि पर सड़क निर्माण कार्य को रोक लगाने की मांग की है।वन प्रमंडल को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग से उक्त सड़क का निर्माण निविदा ...