पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम के निविदा आमंत्रण सूचना संख्या14/2025-2026 को रद्द करने का निर्णय से संवेदक संघ के प्रवक्ता ने विरोध प्रकट किया है। बिहार संवेदक संघ के प्रवक्ता डा आलोक राज ने कहा कि एक निविदा को डालने में संवेदक को लगभग बीस हजार खर्च आता है। जो निविदा नियमावली के अनुरूप संवेदक को निविदा रद्द होने के बाद वापस नहीं की जा सकती है। नगर निगम में कार्य करने वाले सभी संवेदक छोटे संवर्ग के संवेदक हैं । जो रोजी-रोटी तथा रोजगार के तलाश में संवेदक का कार्य किया करते हैं। ऐसे संवेदक के लिए यह नुकसान बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान है। संवेदक संघ के प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर निविदा में क्या गड़बड़ी थी, यह गड़बड़ी किसके कारण हुई थी, निविदा नियमावली के नियम का पालन करने की किसकी जवाबदेही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.