मऊ, मार्च 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आजादी के बाद से करीब आठ दशक तक एक अदद ईंट के खड़ंजे को तरस रहे लठियां मुंगेसर-भरथिया मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। बदहाल कच्चा मार्ग पर लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा जारी होने के बाद अब इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के निर्माण की समयसीमा भी छह माह तय कर दी है। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा मुगेसर लठियां स्थित नहर पुल से मंझरिया होते हुए भरथिया कादीपुर तक नहर के रास्ते की हालत बहुत ही जर्जर थी। आजादी के बाद से अब तक करीब आठ दशक का समय बीत जाने के बावजूद इस पर ईंट का खड़ंजा तक नहीं लगाया गया था। यह नहर मार्ग क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय तक जाने का एक सुगम रास्ता है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.